अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने एक स्कूटी को सीज करते हुए ₹20 हजार का कोर्ट चालान भी किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों, अराजकता और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गस्त के दौरान पुलिस लाइन के पास रॉयल होटल के समीप इन्द्र लाल, प्रकाश कुमार और मोहम्मद अमन सिद्दकी शराब के नशे में आपस में गाली-गलौच और लड़ाई-झगड़ा करते हुए हुड़दंग मचाते पाए गए।
वहीं दिनेश कुमार स्कूटी को बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज, तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से ट्रिपल राइडिंग करते हुए चलाते पाया गया।पुलिस ने चारों आरोपियों को बीएनएसएस और उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। साथ ही संबंधित स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए ₹20 हजार का कोर्ट चालान किया गया।
#Almora #UttarakhandPolice #AlmoraNews #TrafficRules #BreakingNews #Uttarakhand #PoliceAction
