अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम लिंक मार्ग की स्थिति इतना वक़्त गुज़रने के बाद भी नहीं सुधरने पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा नगर की जनता लगातार भुगत रही है लेकिन विभाग के अधिकारी कुम्भकरणी नींद सोये हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपनी कुम्भकरणी नींद से जागे अन्यथा बहुत जल्द विभाग को नींद से जगाने के लिए वे उग्र आन्दोलन करेंगे।
