अल्मोड़ा।सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन शनिवार को राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में कुमाऊँ मंडल के सभी जनपदों से कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, जबकि पिथौरागढ़ एवं नैनीताल से जुड़े कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।बैठक में विभाग के मिनिस्टीरियल, लेखा, तकनीकी एवं शैक्षणिक संवर्गों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
इस दौरान सर्वसम्मति से नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र नयाल को मंडल अध्यक्ष, शिवराज सिंह बिष्ट को मंडल महासचिव, जगदीश बोरा को मंडल उपाध्यक्ष, चंचल तिवारी को मंडल कोषाध्यक्ष, आनंद सिंह को उपसचिव तथा किशन किशोर को मंडल संगठन मंत्री चुना गया।इसके साथ ही जनपद स्तर पर भी दायित्व तय किए गए, जिसमें विवेक कुमार को नैनीताल जनपद अध्यक्ष, अखिलेश मौर्य को अल्मोड़ा जनपद अध्यक्ष तथा कविंद्र मेहता को पिथौरागढ़ जनपद अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जनमेजय तिवारी ने की। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है और नई कार्यकारिणी इस दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।
इस अवसर पर अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसमें चंद्रशेखर उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, जीवन चंद्र को संगठन मंत्री, रेखा तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा मोहित बिनवाल को महासचिव चुना गया।बताया गया कि संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड (पर्वतीय) उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन से संबद्ध है।
