अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक में कल्टानी वन पंचायत के जंगलों में शुक्रवार की सुबह आठ बजे आग भड़क उठी। आग धधकने से दिन भर ग्रामीणों में अफरातफरी मची रही। दोपहर दो बजे जंगल की आग शांत होने पर वन कर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग लगने की वजह से जंगल के चार हेक्टेयर के दायरे में वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। रेंजर रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह छह घंटे में आग पर काबू पाया।
