अवैध रूप से लीसा तस्करी किए जाने की मुखबिर पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 205 टिन लीसा बरामद किया। विभाग ने अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले से अवैध लीसा बरामद होने की यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है। डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार के निर्देशन और रेंजर केवलानंद पाण्डे के नेतृत्व में टीम का लीसा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। रेंजर ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धौलादेवी-द्योलीबगड़ मोटर मार्ग के मलांण के पास लीसा छुपाकर रखा गया है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी। टीम को सड़क के पास ही 205 टिन लीसे के बरादम हुए। आसपास छानबीन की तो नजर नहीं आया। इस पर लीसे को सीज कर धौलादेवी लीसा डीपो लाया गया।
