अल्मोड़ा में होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में नगर व आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी जनपदों से आने वाले आपूर्ति वाहनों की भी जांच की गई।
चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस न मिलने पर संचालकों को मौके पर नोटिस जारी किए गए। वहीं मसाले, केक, रस्क और दुग्ध पदार्थों के चार नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं।
रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने लोगों से अपील की है कि होली के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें और अत्यधिक रंगयुक्त खाद्य सामग्री से बचें।
