अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 08 जुलाई सोमवार को नगर में स्थित नंदा देवी परिसर में अखिल मा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक संपन्न हुई। जिसमे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कार्यकारणी के संबंध में चर्चा की गयी। इसके बाद संगठन के अधयक्ष पद के दायित्व हेतु आगामी 07 अगस्त की मासिक बैठक में नई कार्यकारणी का चयन करने का फैसला किया गया। बारिश के चलते कई सैनिक आज की बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए। इसलिए आगामी 07 अगस्त को पूर्व नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। साथ ही सभी पूर्व सेनिको से अपिल की गयी कि आगामी 07 अगस्त को अधिक से अधिक इस संख्या में इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। आज के बैठक में पी. जी. गोस्वामी, केशव दत्त. नरेन्द्र कुमार वर्मा, हरीश सिंह, सुरेश सिंह अग्रवाल, विनोद गोस्वामी, प्रकाश नाथ भण्डारी, त्रिलोक सिंह, महेन्द्र सिंह, पान सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुवीर सिंह, हर सिंह, दिनेश सिंह, दिवान सिंह आदि मौजद रहे।
