
अल्मोड़ा नगर में बाजार के बीचो बीच स्थित के महिला अस्पताल परिसर में शराब की खाली बोतलें और गिलास बिखरे पड़े मिले। अस्पताल परिसर में यह शराब की खाली बोतलें कहां से आई इसका जवाब विभाग नहीं दे पा रहा है। मरीजों ने आरोप लगाया कि देखरेख के अभाव में अस्पताल नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है।
महिला अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर के समीप शराब की खाली बोतलों का ढेर और गिलास पाए गए। यहां रोजाना 250 से अधिक महिलाएं और गर्भवती महिलाएं उपचार को पहुंचती है। जच्चा बच्चा वार्ड में भी महिलाएं भर्ती हैं।