अल्मोड़ा जिले के अंतिम छोर में स्थित जीआईसी पुभाऊं में भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों के आठ पद खाली हैं। लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत जीआईसी पुभाऊं में थामथोली, मझाऊ, बरम, चौकुना, कनोली, बाराकोट, सूरी, जमाड़, खड़ियानौली समेत कई दूरस्थ गांवों से 283 विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। विद्यालय में अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित प्रवक्ताओं और एलटी संवर्ग में अंग्रेजी विषय में शिक्षक के पद रिक्त हैं।
