अल्मोड़ा जिले के रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे से चिलियानौला पालिका को जोड़ने वाले लिंक मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की वजह सेखतरा उत्पन्न हो गया है। दीवार के पत्थर लगातार गिर रहे हैं। पालिका को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग होने के कारण लोगों ने इस क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक करने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह मेहरा ने बताया कि पालिका को जोड़ने के लिए यही एकमात्र लिंक सड़क है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह देव ने कहा कि मार्ग अवरुद्ध हुआ तो लोगों को परेशानी होगी। विभाग को बरसात से पूर्व तत्काल क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करनी चाहिए। लोनिव के सहायक अभियंता अजय टम्टा ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया जाएगा।
