अल्मोड़ा जिले में एक बार फिर बदलते मौसम के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह के समय तेज धूप से लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया और बारिश शुरू हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को अल्मोड़ा नगर का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया।
