अल्मोड़ा जिले में बीते चार दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में कई भूस्ख्लन की घटनाएं देखने को मिली। जिले में हुए इस भूस्ख्लन के चलते अब तक 19 सड़के बंद हो चुकी हैं। जिसमें 2 राज्य राजमार्ग और 17 ग्रामीण सड़के, खैरना-रानीखेत (स्टेट हाईवे), काफलीखान-भनोली-सिमलखेत (स्टेट हाईवे), खूंट-धामस बसरगांव (ग्रामीण मार्ग), अल्मोड़ा घाट में तलेट बैंड से बिरकोला-भैसाड़ी, जैंती-नया संग्रोली मोटर मार्ग, जैंती-पिपली सेल्टा चापड़, ज्वानेड़ी- बक्सवाड़ मोटर मार्ग, घ्याड़ी-मिरगांव मोटर मार्ग, दन्यौली- चौकुना मोटर मार्ग, बसोली-पोखरी मोटर मार्ग, द्वाराहाट-भगतोला मोटर मार्ग, बसौलीखान-मांडू मोटर मार्ग, पोखरी – बैंगनिया मोटर मार्ग, मकड़ाऊ-दशोला मोटर मार्ग, चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा, थुवासिमल-बिमोलाकुंजअरा तथा भुजान-पोखरी मोटरमार्ग शामिल हैं।
