भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जिले में कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में दिक्कत हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे तक कुल 9 मार्ग यातायात के लिए बाधित हैं।
1. मासी-जालली मोटर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) 23 जुलाई रात्रि से ही किमी 43 (रौतापानी) से पूर्व दिशा में बंद है। इसे 16 अगस्त तक बहाल करने का अनुमान है।
2. अल्मोड़ा-क्वारब मोटर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 109) किमी 58 पर मलबा आने से अवरुद्ध, दोपहर 12 बजे तक खुलने की संभावना।
3. जैनल मानिला दोटियाल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग 52) किमी 118 पर बाधित, दोपहर 12 बजे तक बहाली का लक्ष्य।
4. वलामरा स्यालदे केदार मोटर मार्ग (ग्रामीन) आज शाम 4 बजे तक बहाल होने की संभावना।
5. भिकियासैंड बासौटा घट्टी मोटर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) किमी 1 पर मलबा आने से बाधित, दोपहर 12 बजे तक खुलने की उम्मीद।
6. देघाट-बिंतोली मोटर मार्ग (ग्रामीन) शाम 4 बजे तक बहाल होने की संभावना।
7. मंगलता-त्रिनेली मोटर मार्ग (ग्रामीन) शाम 4 बजे तक खुलने की उम्मीद।
8. सिमलधार-शेलापानी मोटर मार्ग (ग्रामीन) शाम 4:30 बजे तक बहाल हो सकता है।
9. बागेश्वर-गिरीछीना मोटर मार्ग (राज्य मार्ग 58) किमी 87 पर बाधित, सुबह 9:30 बजे तक खुलने की संभावना।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र बनाए रखें।
