
अल्मोड़ा जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ नशे की हालत में तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से टैक्सी दौड़ाने वाले वाहन चालक को दन्या पुलिस ने गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है। और साथ ही साथ चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। दरसल बीते रविवार की धौलादेवी विकासखंड के पनुवानौला में वाहन संख्या- यूके-01 टीए 3090 का चालक तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से टैक्सी दौड़ा रहा था। जिसकी वजह से इस इलाके मे अफरा तफरी मच गई। पनुवानौला बाजार में पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर दन्या के पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने खतरनाक तरीके से कार दौड़ा रहे चालक को रोकने की कोशिश की तो चालक ने वाहन दौड़ा दिया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा किया और चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक गिरजा शंकर निवासी मटकन्या, दन्या जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में था। वाहन चालक को गिरफ्तार कर टैक्सी को सीज कर दिया गया। साथ ही वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही गई है।
Khali afra tafri nahi 2 log dba diye gye ….. 4 log dar gye jinko ab kaale bakre katne padege panuwanula bazar m ….. 5 kutte gadi ke niche agye……
Fake news aisa hua hi nhi tha
Police or media ki mili bhagat….
Jai hind….
Video bhi bni hai uski vo bhi post kro….