अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉक्टर माया गोला वर्मा का उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित गोरखपुर क्षेत्र में विमर्श केंद्रित संस्था “आयाम” ने ‘आयाम सम्मान-2023’ के लिए चयनित किया है। बता दे की डॉक्टर माया गोला वर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा लिखी गई कविताओं के लिए दिया जा रहा है। माया गोला वर्मा की अब तक तीन कविताएं चीनी नमक और नीम, कविता संग्रह, समय साक्ष्य प्रकाशन, देहरादून से, चयनित कविताएं: माया गोला, न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, नई दिल्ली से और उपाधियां लौटाती हूं, न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, नई दिल्ली से संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। गौरतलब है कि न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, नई दिल्ली ने अपनी महत्त्वपूर्ण श्रृंखला “समकाल की आवाज़” के तहत 2023 में , उनकी कविताओं का चयन किया था। इस वर्ष उन्हें उनकी कविताओं के लिए आयाम सम्मान दिया जा रहा है। पिछले वर्ष यह सम्मान हिंदी के महत्त्वपूर्ण कवि अरुण आदित्य जी को दिया गया था।
