अल्मोड़ा : जनपद में लगातार हो रही वर्षा और भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।डीएम ने स्पष्ट किया कि नामित आईआरएस अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के सभी अधिशासी अभियंता अपने-अपने मुख्यालयों पर मौजूद रहकर अलर्ट मोड में कार्य करें।
साथ ही जेसीबी संचालकों को भी तैयार रखा जाए, ताकि किसी भी अवरुद्ध सड़क को तुरंत खोला जा सके।उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें और सूचना बिना देरी के जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के नंबरों पर उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
#AlmoraNews #WeatherAlert #Uttarakhand #RainAlert #DisasterManagement #DMOrders #PublicSafety
