अल्मोड़ा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आरसेटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरसेटीआई द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति और विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पिछली डीएलआरएसी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा बीते वर्ष आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने एमओआरडी के प्रशिक्षण लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए बीपीएल अभ्यर्थियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक, बीडीओ, वीडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2025–26 तक के लंबित दावों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आरसेटीआई परिसर में पॉलीहाउस स्थापित करने, परिसर के आसपास पांच सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने और एसबीआई आरसेटी भवन की मरम्मत के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिरुद्ध शाह, समस्त बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
