अल्मोड़ा में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि जब देश लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और आर्थिक समानता की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है, जबकि वर्तमान सत्ता समाज को बाँटने और जनआवाज़ को दबाने में लगी है।
भूपेन्द्र सिंह भोज ने उत्तराखंड में बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली पर सरकार को विफल बताते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी मजबूती से शुरू हो चुकी है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, महानगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, जिला महामंत्री गीता मेहरा, जिला महामंत्री जया जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी, एन.डी. पांडे, मनोज विष्ट, आनन्द राम, गोविन्द सिंह मेहरा, किरन आर्या, फ़हीमउद्दीन, देव सिंह कनवाल और कुंदन नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
