अल्मोड़ा जिलाधिकारी ने किया स्यालीधार इंटर कॉलेज का निरीक्षण, जल्द शुरू होंगे सुधार कार्य
अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर, कक्षाओं और मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए।डीएम ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और समस्याओं की जानकारी भी ली। विद्यालय में संरचनात्मक सुधारों के लिए विशेष टीम जल्द विस्तृत निरीक्षण करेगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर समयबद्ध मरम्मत कार्य किए जाएंगे।इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशालाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र मौजूद रहीं।
