जिलाधिकारी अलोक कुमार पांडे ने मानसून के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को सड़क बंद होने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जेसीबी भेजने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने स्कूली वाहनों की नियमित जांच, हाईवे व मुख्य मार्गों पर आवश्यक सांकेतिक बोर्ड लगाने, अतिक्रमण हटाने को कहा। पुलिस व परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाए। कहा कि अधिकारी यह कोशिश करें कि मानसून में लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। दुर्घटना वाले स्थानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षात्मक उपाय करें।
