अल्मोड़ा। 13 सितम्बर को धारानौला और चौघानपाटा में क्वारब मार्ग को चौबीसों घंटे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोलने की मांग को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस पहल को स्थानीय व्यापारियों समेत विभिन्न वर्गों से जबरदस्त समर्थन मिला। अभियान के दौरान जिलामहामंत्री भैरव गोस्वामी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, जिलामंत्री आशु गोस्वामी, सहसचिव आशीष भारती, पार्षद अनूप कुमार, पंचायत सदस्य जमन सिंह, परितोष जोशी, दर्शन कुमार, दीपक कुमार, दीपक साह और पूर्व अधीक्षण अभियंता साबुद्दीन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
