अल्मोड़ा। आज छात्रसंघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा ने क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) अल्मोड़ा को एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बस पास सुविधा उपलब्ध कराने तथा विश्वविद्यालय से जुड़े प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने, समय-सारिणी में सुधार और संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई।
इस अवसर पर छात्रसंघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश विद्यार्थी अल्मोड़ा जनपद के दूर-दराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन आवागमन करते हैं। वर्तमान में परिवहन किराए में लगातार हो रही वृद्धि और सीमित बस सेवाओं के कारण छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिससे बढ़ता यात्रा खर्च उनकी शिक्षा को सीधे प्रभावित कर रहा है।उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थियों को समय पर कक्षाओं में पहुंचने, परीक्षाओं में शामिल होने और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा छात्र बस पास सुविधा शुरू किया जाना छात्र हित में एक आवश्यक और सराहनीय कदम होगा।छात्र संगठन ने कहा कि बस पास सुविधा से छात्रों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि सुरक्षित, नियमित और समयबद्ध परिवहन भी सुनिश्चित होगा।
इससे विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षा स्तर में सुधार होगा तथा यह पहल राज्य सरकार की “शिक्षा प्रोत्साहन” नीति के भी अनुरूप
