अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना एवं केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक विभाग लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे।सड़क, पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों की समीक्षाबैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और वित्तीय प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।
आयुक्त ने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा यातायात सुगमता के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों में विभागीय समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकतामुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।
प्राधिकरण से संबंधित विकासात्मक गतिविधियों में भी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।कानून व्यवस्था और नशा मुक्त अभियान पर जोरबैठक में पुलिस विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने नशे और मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने पर बल दिया।योजनाओं की सराहनाकुमाऊँ आयुक्त ने जनपद में संचालित पिंक ई-रिक्शा योजना, सखी बाजार, नशा मुक्ति केंद्र, कन्हावन योजना (गोवंश संरक्षण) तथा शिक्षा स्वयंसेवक योजना जैसी पहलों की सराहना की।बैठक में अंशुल सिंह (जिलाधिकारी) ने आश्वस्त किया कि आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
