भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला अध्यक्ष महेश नयाल द्वारा घोषित टीम में नगर के युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता दर्शन रावत को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को प्रथम बार नगर आगमन पर चौघानपाटा में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थी परिषद के सदस्यों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिष्ठान वितरण के साथ जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी भी मौजूद रहे। दर्शन रावत पूर्व में पार्टी के कई अहम दायित्व निभा चुके हैं, जिनमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पद शामिल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उत्तराखंड में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, रमेश बहुगुणा, भगवान रावल, हरीश नेगी, कृष्ण सिंह, शंकर लटवाल, ललित लटवाल, हरीश बिष्ट, रोहित मेर, देवाशीष नेगी, चन्दन बहुगुणा, वीरेंद्र आर्य, अभिषेक जोशी, पवन साह, भुवन वर्मा, नमन गुरुरानी, पुष्कर कनवाल, जिला पंचायत सदस्य आनंद कनवाल, पारस कांडपाल, संजय भट्ट, मोहित बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, सुरेश बोरा, कनक पंत, प्रकाश बिष्ट, सोहन कुमार, भारतेंदु कांडपाल, कैलाश नाथ गोस्वामी, विपिन बिष्ट सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
