अल्मोड़ा जिले के थाना दन्या को कल दिनांक 06 जुलाई शनिवार की देर रात सूचना मिली कि थाने के पास में निवासरत एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा में है। जिसको समय पर चिकित्सालय ले जाना अति आवश्यक है। अत्यधिक बारिश व सड़क बाधित होने की वजह से चिकित्सालय ले जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नही हो पा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी ने महिला आरक्षी व पुलिस बल को साथ लेकर सरकारी वाहन से परिजनों व गर्भवती महिला को चिकित्सालय पहुंचाया, जिससे गर्भवती को समय उपचार मिला। संकट के समय पुलिस से सहयोग पाकर परिजन काफी खुश हुए और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
