बद्रेश्वर वार्ड 05 की पार्षद जानकी पांडे ने वार्ड में पी०डब्ल्यू०डी० कालोनी तल्ला थपलिया पर नालों का गन्दा पानी रास्ते पर आने के संर्दभ में अधिशासी अभियंता, अल्मोड़ा लो०नि०वि० अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन सौपते हुए कहां कि यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। और इससे क्षेत्रवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रास्ते पर गन्दा पानी जमा होने से आने जाने में असुविधा हो रही है। गन्दे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है जल्द से जल्द। रास्तों पर पानी के बहाव को रोकने के लिए अचित जल निकासी व्यवस्था की जाए।
