अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम मंदिर के सौदर्यीकरण के नाम पर छत विस्तारीकरण के लिए लगाए गए पिलरों पर विवाद उत्पन्न हो गया है। धाम के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने मंदिर के पुराने स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिलर हटाने की मांग की है। विरोध के बाद भी अधिकारियों की ओर से जागेश्वर धाम में पिलरों का निर्माण कर दिया गया। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भक्त धाम की सुंदरता और कलाकृतियों के निहारने के साथ फोटो के रूप में संग्रहित करते हैं। वहीं, जागेश्वर धाम के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने मंदिर के पुराने स्वरूप के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
