अल्मोड़ा। जनपद में चल रहे “Operation Crack Down Verification Drive” अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने वाले एक ठेकेदार का ₹5,000 का नगद चालान किया। इसके साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी कर रहे 25 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी वालों एवं किरायेदारों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान एक ठेकेदार द्वारा बिना सत्यापन मजदूर रखे जाने पर उसके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹5,000 का नगद चालान किया गया। वहीं बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी कर रहे 25 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार, मजदूर या फेरी लगाने की अनुमति देने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
