
अल्मोड़ा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौघानपाटा में स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर की 134वीं जंयती को धूमधाम से मनाया। साथ ही इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज ने डॉ भीम राव अम्बेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बचपन से ही संघर्ष का जीवन यापन किया देश के प्रति त्याग के कारण ही देश के संविधान निर्माता बने, जिसके बदौलत आज हमे न्याय का अधिकार मिला है।
-कार्यक्रम में उपस्थित अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर ने समाज को समानता का अधिकार दिलाने के लिए सबसे बड़ा हथियार शिक्षा को बनाया शिक्षा के कारण ही उच्च मुकाम तक पहुंचे और संविधान निर्माता बने।
-कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा उस समय की तमाम यातनाएं झेलने के बाद भी कभी हार नहीं मानी इसलिए वो देश के संविधान निर्माता बने।
-कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव एड महेश चन्द्र ने डॉ भीम राव अम्बेडकर के देश के प्रति अहम भूमिका को याद करते हुए कहा कि आज हमे देश में उन्हीं के सेवा से न्याय एवं समानता का अधिकार मिला है डॉ भीम राव अम्बेडकर हमेशा हर वर्ग की लडाई लड़ते थे उनके देश के प्रति योगदान को भूल नहीं सकते हैं।
-कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन को बैंक आनन्द सिंह बगडवाल ने कहा कि देश के संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर को 32 डिग्रियां और 9 भाषाओं का ज्ञान महारथ हासिल था। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित तारा चन्द्र साह, मनोज कुमार जोशी, सुनील कुमार बाल्मीकि आदि ने विचार रखे।