हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी द्वारा अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ करवाए गए शारीरिक शोषण और गैंग रेप का विरोध करते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के चौघान पाटा क्षेत्र में एकत्रित होकर भाजपा का पुतला दहन किया गया। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहां भाजपा जिस तरह से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है आज उसी के राज में भाजपा की नेत्री द्वारा ही अपनी पुत्री का गैंग रेप करवाया गया। आज भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है की आज भाजपा का चरित्र क्या हो गया है उत्तराखंड मै जितने भी बलात्कार की घटना सामने आयी है उनमे भाजपा के नेताओं की संलिपता ही सामने आ रही है।यह लोग रहे उपस्थित – पुतला दहन कार्यक्रम मै कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्य्क्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, पूरन रौतेला,हेम चंद्र तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक साह, बी के पाण्डेय गोविन्द मेहरा, भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी, दीपक कुमार अनूप भारती, ललित सतवाल, गोपाल तिवारी बलवंत राणा, अशोक गोस्वामी, यश बूढ़ोली मौजूद रहे।
