उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आज होटल शिखर में कांग्रेस सेवादल की महिला विंग का एक दिवसीय संगठन श्रजन-निर्माण सहयोगी प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा शोभा जोशी की अध्यक्षता में समापन हुआ। जिसमें कुंमाऊ मंडल के विभिन्न जनपदों से आई हुई सैकड़ों महिला सेवादल की कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव विष्णु शर्मा और राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल से कांग्रेस सेवादल की बिभिन्न कवायदों, संगठन श्रजन निर्माण, कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस का संक्षिप्त ऐतिहासिक परिचय, देश की आजादी में कांग्रेस सेवादल तथा कांग्रेस की भूमिका, कांग्रेस ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी, ध्वज वंदन की विधि, ध्वज स्थल की संरचना आदि, सत्ता लोलुप तथा फिरकापरस्त बिभिन्न राजनीतिक दलों तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों में अंतर सहित कई नये बदलाव व कार्यक्रमों के बारे में प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया। शिविर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी द्वारा शोभा जोशी की अध्यक्षता एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल के संचालन में आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में कांग्रेस ध्वज फहराकर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया और कांग्रेस के अति महत्वपूर्ण संगठन सेवादल की भूमिका की सराहना की तथा फिरकापरस्त ताकतों व भारत की सामाजिक एकता को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहने का संदेश दिया।
