महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती बिष्ट की सास लक्ष्मी देवी (आयु 75 वर्ष) के निधन पर कांग्रेस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और विधायक मनोज तिवारी ने दूरभाष पर प्रीती बिष्ट से बात कर संवेदना प्रकट की। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, दीप डांगी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, कार्तिक साह, देवेंद्र बिष्ट, शशांक तिवारी, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, विनोद वैष्णव, राजेंद्र तिवारी, मुकेश नेगी, आंशु गोस्वामी, मोहन देवली, कांची वर्मा, अरविंद रौतेला, जिला महामंत्री दीवान सतवाल और हरीश सतवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
