अल्मोड़ा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। कमेटी ने कहा कि उनका जाना संगठन और समाज, दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी स्मृति में आयोजित शोकसभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, तारा चंद्र जोशी, दीप डांगी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, महेंद्र बिष्ट, पवन सिंह मेहरा, निर्मल रावत, दीपेश काण्डपाल, गणेश मेहता, पारितोष जोशी, अरविंद रौतेला, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजू चिलवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की।
