चौघानपाटा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आजबुधवार, 20 अगस्त 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उनके राजनीतिक जीवन और देशहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने संभाला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्हीं के प्रयासों से 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार मिला। राजीव गांधी ने न सिर्फ कांग्रेस के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली, बल्कि प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को आधुनिक युग की ओर अग्रसर किया। उनके कार्यों का लाभ आज सिर्फ भारत ही नहीं, पूरा विश्व महसूस कर रहा है। इस अवसर पर जिले और नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें राधा विष्ट, आनन्द सिंह बगडवाल, शोभा जोशी, गोपाल सिंह चौहान, डॉ. मनोज कुमार जोशी, पूरन सिंह रौतेला, प्रीति विष्ट, बी.के. पांडे, एन.डी. पांडे, आनन्द सिंह विष्ट, दिनेश पिलख्वाल, परितोष जोशी, हरीश भट्ट, एडवोकेट मोहन देवली, एड. नितिन रावत, एम.एस. राजपूत, किरन आर्या, केवलानंद भट्ट और फेमिना खान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
