अल्मोड़ा जिले में आज दिनांक 23 मई गुरुवार को सीएम धामी ने जिले के लमगढ़ा ब्लॉक क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में स्थित डोल आश्रम पहुंचकर श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए उन्होंने देवी स्वरुपा कन्याओं का पूजन करने के साथ ही श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूज्य महाराज कल्याणदास द्वारा स्थापित डोल आश्रम धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और शिक्षा के केन्द्र बिंदु के रुप में उभर रहा है। लोक कल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहे डोल आश्रम के विभिन्न प्रकल्प अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कौशयारी, राम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज भी उपस्थित रहे।
