अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक के कनारीछीना संकुल की संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज राजकीय जूनियर हाई स्कूल मंगलता के क्रीड़ा मैदान में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सुभारम्भ सर्वप्रथम राजकीय जूनियर हाई स्कूल मंगलता के प्रधानाध्यापक लच्छी लाल टम्टा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राथमिक और जूनियर स्कूल मंगलता के बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतला और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला का स्वागत किया। जिसके बाद वहाँ मौजूद बच्चों ने सरस्वती वंदना कर सरस्वती की पूजा की। पूजा होने के बाद पिछले साल के चैंपियन रह चुके नीरज कुमार ने प्रतियोगिता मे भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। इस प्रतियोगिता मे प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नौगांव निवासी करन कुमार ने पहला स्थान, छाना जमराड़ी के विवेक ने दूसरा स्थान और डुंगरलेख के सरस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कुनखेत नवीन की दीपिका बिष्ट ने पहला स्थान पर जगह बनाई, बिखरियाटाना की पावनी ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई और छाना जमराड़ी की गुंजन आर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही दूसरी ओर प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में करन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, कृष कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया और अजय बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी मे 100 मीटर दौड़ मे बालिका वर्ग की ममता पाण्डेय ने प्रथम प्राप्त किया, दीक्षा ने दूसरा और साक्षी ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। इसके बाद 400 मीटर दौड़ प्राथमिक वर्ग के बालिका वर्ग ने सानिया जड़ौत ने पहला , ममता पाण्डेय ने दूसरा, दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में बालक वर्ग में करन कुमार ने तो बालिका वर्ग में सानिया जड़ौत ने बाजी मारी। प्राथमिक में मनीष कुमार ने हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता में तो प्रियंका भट्ट ने अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में बाजी मारी। वहीं चाँदनी रावत ने मानचित्र प्रतियोगिता का गोल्ड मैडल अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में नीरज कुमार ने 100 मीटर, 400 मीटर और लम्बी कूद का गोल्ड मैडल अपने नाम कर चैंपियनशिप अपने नाम की। 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंजली आर्य ने तो बालक वर्ग में कृष्णा आर्या ने गोल्ड मैडल जीते। जूनियर वर्ग की अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में प्रियंका ने तो लक्की सिंह ने हिंदी सुलेख में गोल्ड मैडल जीता। इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर वहाँ पर मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए , खेलों के माध्यम से क्षेत्र, राज्य व देश का नाम रोशन करते हुऐ अपना भविष्य बनाने की बात की। खेलों के महत्व के बारे में बोलते हुए उन्होंने शासन स्तर पर संचालित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आव्हान किया। इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की अध्यक्षता लच्छी लाल टम्टा ने और संचालन रमेश महरा ने किया। राजकीय प्राथमिक मंगलता की भोजनमाता मंजू देवी तथा जूनियर हाई स्कूल मंगलता की भोजनमाता जैतुली देवी ने भोजन व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह डसीला, नन्दन मेहरा, महिपाल जड़ौत, रेखा तिवारी, पुष्पालता पाण्डेय, मनोज कुमार, विक्रम कठायत, कुन्दन कोहली, देवेन्द्र कुमार, बिरेश कुमार, रमेश राकेश महरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता मे एस.एम.सी. अध्यक्ष सहित अनेक अभिभावक भी उपस्थिति थे।