अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार कार्य ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव में उठ रहे प्रत्याशीयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर जारी है। फलसीमा क्षेत्र से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी चंद्रा बिष्ट ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से अपने पक्ष मतदान की अपील की। उन्होंने गांव का दौरा कर लोगों का आशीर्वाद लेते हुए भारी मतों से विजय बनाने के लिए कहां। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि वे जीत हासिल करने के बाद गांव के विकास कार्यों में तत्परता से कार्य करेंगी।
