प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के जिला एवं नगर के पदाधिकारियों द्वारा आज गुरुवार को होटल शिखर अल्मोड़ा में प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा के दर्जा मंत्री उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही दर्जा मंत्री राम चन्द गौड़, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद दर्जा मंत्री हरक सिंह नेगी, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण, परिषद उत्तराखंड सरकार और प्रदेश महामंत्री प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड आदरणीय प्रकाश चंद्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रमोद गोयल नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता का भी स्वागत जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ़ के तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का शिष्ट मंडल हर जिले में व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ मुलाकात करेगा। अध्यक्ष नवीन वर्मा ने अपने संबोधन में व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं को लेकर बात कही और वरिष्ठ व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों में हमेशा तत्पर रहने का विश्वाश दिलाया।
