अल्मोड़ा,आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
जनपद अल्मोड़ा में इस परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Almora #CDSExam #NDAExam #DMAlmora #UttarakhandNews #ExamPreparation #BreakingNews
