भारत-नेपाल सीमा से जुडी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ पर पाए जाने वाले दोहरी नागरिकता के मामले दोनों देशो की सुरक्षा के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं। भरत नेपाल सीमा पर बसे कुछ लोगों को ऐसा पाया गया है की उनके पास दोनों देशों की नागरिकता मौजूद है। जिसको सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए यों यह सही नहीं है, इस बात की जानकारी एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे ने दी। उन्होंने कहा कि एसएसबी ने ऐसे मामलों की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी है। दरअसल बीते सोमवार 23 अक्टूबर को एसएसबी के उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे ने क्षेत्रक मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की। जिसमे उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर दोहरी नागरिकता के मामले पकड़ में आए हैं। पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट में एसएसबी ने ऐसे मामले पकड़े हैं जिनमें कुछ लोगों के पास नेपाल और भारत दोनों देशों की नागरिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर है। इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई है। ऐसे लोगों ने दोनों देशों की नागरिकता कैसे हासिल की। कैसे उनके आधार कार्ड बने, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन और आगामी चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट किया गया है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।
