अल्मोड़ा जिले के रा.इ.का. बिरौड़ा में आज दिनांक 23 फरवरी शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत कैरियर काउंसिलिंग एवं बालिका अभिप्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिला थाना अल्मोड़ा की प्रभारी मीना आर्या ने छात्र-छात्राओं को कैरियर के संबंध में और कानूनी जानकारी, पुलिस सहायता के बारे में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, शैलेश मटियानी व पुरस्कार प्राप्त सुरेश चन्द्र पाठक ने छात्र छात्राओ को कैरियर के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एन. सी. सोराडी एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद बोर्ड परीक्षा 2024 के छात्र-छात्राओ की विदाई के अवसर पर सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया।
