जिला पंचायत बल्टा (34) के सदस्य पद प्रत्याक्षी प्रदीप मेहता ( दीपू ) द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र बल्टा के बल्टा ग्राम पंचायत, बिंतोला ग्राम पंचायत और भिल्यूड़ा ग्राम पंचायत मे घर घर जाकर जन सम्पर्क किया। युवाओं व अनुभवी समर्थकों के साथ प्रदीप मेहता मे बल्टा ग्राम पंचायत मे विशेष रूप से पेयजल समस्या और जंगली जानवरों के आंतक के विषय मे ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा कर उनके निदान कि व्यवस्था कि बात करी। प्रदीप मेहता ने बल्टा मे कहा कि बल्टा व बिंतोला और भिल्यूड़ा गाँव हमारी जिला पंचायत के प्रमुख सब्जी उत्पादक गाँव मे से है। ऐसे मे जगली जानवरों द्वारा सब्जी उत्पादक भाई बहनों कि मेहनत बर्बाद ना हो इसके लिये वो व्यापक व सार्थक कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल दल कृषि मंत्री देहरादून से मिलकर अपनी पीड़ा को बताएँगे जिनका खर्चा वो स्वयं वहन करेंगे। साथ ही बल्टा ग्राम पंचायत मे पंचायत भवन कि हालत देख दुःख भी व्यक्त किया तथा पंचायत भवन बनाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। बिंतोला गाँव मे सुगम पेयजल व्यवस्था तथा रास्तो का निर्माण प्रमुख समस्या रही। जिनको दुरुस्त करने हेतु ग्रामीण जनों ने उनपर विश्वास भी जताया। प्रदीप मेहता ने दोनों गांवो के भ्रमण के बाद विश्वास के साथ कहा कि वो सिर्फ वादे नहीं बल्कि कार्य करने हेतु अपने लिये वोट माँगने आये थे।
