अल्मोड़ा: नगर से लगे सिकुड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल को रवाना हो गयी है। बताया जा रहा है कि शख्स कल से गायब था। परिजनों ने कोतवाली में इसकी सूचना दी थी। जो बिरोड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि सिकुड़ा में एक शव मिलने की सूचना मिली है। मौके पर जाने के बाद ही घटना से संबंधित अधिक जानकारी मिल सकेगी। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जल्द ही आपको अपडेट दिया जाएगा।
