शवयात्रा में गए अल्मोड़ा नगर के विवेकानंदपुरी निवासी एक युवक विश्वनाथ श्मशान घाट से लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विवेकानंद पुरी निवासी 31 वर्षीय मनोज कनौजिया बीते शुक्रवार एक शवयात्रा में शामिल होने विश्वनाथ घाट गया था। देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने कहा कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
