अल्मोड़ा जिले में राज्य मार्ग 59, सुवाखान-दोड़म- चलनीछीना मार्ग पर सात जुलाई से अग्रिम आदेशों तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। प्रशासन ने यह फैसला मानसून के दौरान हो रही तेज बारिश के मद्देनजर रखते हुए लिया। इस मार्ग के बंद होने पर यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग छणौंजा- लमगड़ा-विश्वनाथ- अल्मोड़ा मोटर मार्ग होगा। प्रशासन ने एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा है। प्रशासन ने मोरनौला चौकी और दन्या थाने के प्रभारी को इस आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
