अल्मोड़ा में एक पिकअप वाहन संख्या यूके 19 सीए 1126 दुर्घटनाग्रस्त हो गया जानकारी के अनुसार चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट, निवासी सराय खेत (सल्ट), लेबर को लेकर कार्य स्थल की ओर जा रहा था। सल्ट डोट्याल गांव से लगभग 3 किलोमीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस की तत्परता से सभी घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल देवायल (सल्ट) पहुंचाया गया।
घायलों का विवरण इस प्रकार है—चंदन सिंह (24 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह, निवासी कोलू पुर, नेपाल।सुभाष (22 वर्ष), निवासी नेपाल – गंभीर घायल।चंद्रसेन (36 वर्ष), पुत्र रोशन सैनी, निवासी फतेहपुर, बिजनौर – घायल।बिजेंद्र (31 वर्ष), पुत्र शंभू दयाल, निवासी हिदायतपुर, बिजनौर – घायल।राजेंद्र (31 वर्ष), पुत्र जागन सिंह, निवासी किला खेड़ा, उधम सिंह नगर – घायल।मोबिन (24 वर्ष), पुत्र यासीन, निवासी सवालदेव पश्चिम, रामनगर।चालक सकाम सिंह बिष्ट उर्फ सोनू, पुत्र राम सिंह बिष्ट, निवासी सराय खेत – घायल।
सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
