सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे पनुवाडोखन के पास उस समय हुआ, जब दिल्ली से तिमली देघाट की ओर जा रही एक टैक्सी (UK19 TA-2494) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।सूचना मिलते ही भतरौजखान पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में चालक सुरेश कुमार (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी स्याल्दे, अल्मोड़ा को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से रामनगर रेफर किया गया। वहीं कार में सवार मोहित कुमार (उम्र लगभग 21 वर्ष), पुत्र चंदनराम, निवासी ग्राम तिमली पिपोरा, स्याल्दे, की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया जारी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
