अल्मोड़ा जिले में स्थित मेडिकल कालेज के सजरी विभाग द्वारा दिनांक 05 जुलाई शुक्रवार को अल्मोड़ा निवासी गणेश लोहनी उम्र 58 वर्ष का दूरबीन द्वारा पित्ताशय थैली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान जब दूरबीन से देखा गया तो देखने पर पता चला की उनकी पित्त की थैली के अंदर चिपकी हुई है। दूरबीन से देखने से नहीं हो पा रहा था फिर जब खोल कर देखा तो उनकी पित्त की थैली अंदर छोटी आत से चिपकी हुई है। जिसको अलग कर अंदर का पत्थर निकाला और पीतत की थैली को भी निकाला और जो छोटी आत में रासता बना हुआ था उसे बन्द किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सामन्य बनी हुई। ऑपरेशन के दौरान डा. ASN राव, डा. कर्मवीर, डा. उर्मिला पलड़िया, डा. आदित्य कुमार चौहान और डा. कौशल पाण्डेय उपस्थित रहे।
