एक जुलाई को लागू हुए नए कानून बीएनएस (BNS) के तहत अल्मोड़ा जिले में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। गंगनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर कोतवाली में नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि 30 जून को गंगनाथ मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र, चांदी की प्रतिमा सहित अन्य सामान चुरा लिया। मंदिर के प्रधान पुजारी हमेंद्र मटियानी ने मामले की तहरीर दी थी। मंगवार देर रात नए कानून वीएनएस के तहत मामले पर अज्ञात के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
