अल्मोड़ा जिले आरतोला-जागेश्वर मार्ग पर आज दिनांक 07 जुलाई रविवार की सुबह भारी बारिश के चलते एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से यहां आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित हो गई। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई आवाजाही नहीं कर रहा था। जानकारी के मुताबिक जागेश्वर मार्ग पर कई पेड़ खोखले हो चुके हैं। इससे बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने की संभावना बनी हुई है। सूचना पर प्रशासन ने पेड़ हटाने के लिए टीम को रवाना कर दिया है। लोगों से फिलहाल मार्ग पर आवाजाही नहीं करने की अपील की गई है।
